Saturday, August 15, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaजिला सिरमौर में तीन सड़क हादसों में 05 घायल, मामला दर्ज

जिला सिरमौर में तीन सड़क हादसों में 05 घायल, मामला दर्ज

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पुलिस थाना क्षेत्र कालाआम्ब और पुलिस थाना क्षेत्र पांवटा साहिब में अलग-अलग तीन स्थान पर हुए सड़क हादसों में पांच लोगों घायल हुए है। सिरमौर पुलिस ने तीनों मामलों में मामले दर्ज कर मामलों में आगामी जांच शुरू करती है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपिल पुत्र हुक्मी राम शर्मा निवासी मईला डा० कोटी धीमान, तहसील संगड़ाह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह ट्रक नम्बर HP17J-8232 में चंडीगढ़ से टाइल लेकर हरिपुरधार जा रहा था। करीब रात 10:20 बजे आसपास काला आम्ब चौक के पास एक तेज रफ्तार डम्पर नम्बर HR-58 E-6503 ने ओवरटेक करते समय हुए ट्रक नम्बर HP17 E-3991 व उसके ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में HRTC बस, मोटरसाइकिल व स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हुई साथ ही एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस काला आम्ब पुलिस थाना में मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

वही दूसरे मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार जाबिर पुत्र शबीर अली निवासी गांव पातलियों, डाकघर बातामण्डी, पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में दी शिकायत में कहा है कि दिनांक 13 मार्च 2026 को पिकअप यूनियन पातलियों के पास करीब रात 9:15 एक ट्रक HR58E-0166 ने तेज रफ्तारी व लापरवाही से बिना देखे यू-टर्न लिया और मोटरसाइकिल नम्बर HP17E-9725 को टक्कर मार दी।

जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार नीचे गिर गया और तीनों युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। वही दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

एक अन्य मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार रविशेख पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव पुरुवाला, डाकघर गोरखुवाला, तहसील पांवटा साहिब ने पुलिस थाना पांवटा साहिब में दी शिकायत में कहा है कि बीते 13 मार्च 2026 को वह अपने दोस्त प्रमजीत के साथ पांवटा साहिब मेले में आया था।

रात करीब 12:30 बजे भेड़ेवाला के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्राले ने प्रमजीत की मोटरसाइकिल नम्बर HP17G-4484 को टक्कर मार दी। हादसे में प्रमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया।

ट्राला चालक मौके से फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। पांवटा पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

एसपी सिरमौर निश्चित सिंह नेगी ने उपरोक्त मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के सभी मामलों में मामले दर्ज कर लिए गए हैं और आगामी जांच अमल में लाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments