Saturday, August 15, 2026
HomeHimachal Pradeshभरली कॉलेज में नशा मुक्ति का संदेश, पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता...

भरली कॉलेज में नशा मुक्ति का संदेश, पोस्टर व नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के आंजभोज स्थित राजकीय महाविद्यालय भरली में राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रेड रिबन क्लब के तत्वधान में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसमें “नारा लेखन” एवं “पोस्टर मेंकिंग “के माध्यम से कॉलेज के विद्यार्थियों ने युवाओं को नशे दूर रहने का संदेश दिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ०रितु पंत ने सभी छात्रों को नशा त्याग कर देश व प्रदेश को नशा मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि नशा युवाओं व समाज को खोखला कर देता है इसलिए नशे से दूर रहें ओर एक स्वस्थ समाज का निर्माण करने अपनी अहम भूमिका निभाए।

पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष की छात्रा कविता ने प्रथम, तृतीय वर्ष की छात्रा शोभना चौहान ने दूसरा तथा द्वितीय वर्ष की मोनिका व अंकित ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि नारा लेखन प्रतियोगिता में मंयक चौहान ने प्रथम, अंशुल ने द्वितीय, तथा महिमा तोमर व हर्षिता ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर महाविद्यालय के प्रोफेसर टीटी चौहान, डाॅ० के.आर.तोमर, प्रोफेसर सुनिल शर्मा व अन्य सभी शिक्षक एवं गैर- शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments