Wednesday, September 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaNCC ने किया नौणी में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

NCC ने किया नौणी में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
डॉ. यशवंत सिंह परमार यूनिवर्सिटी नौणी कैंपस में 1 एचपी बीएन (ब्वॉयज) एनसीसी बटालियन सोलन की ओर से 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

NCC ब्वॉयज बटालियन सोलन के कमांडिग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस ने बताया कि दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। शिविर में सोलन जिला के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 600 कैसेट्स भाग ले रहे हैं। इस दौरान ड्रिल, हथियार प्रशिक्षण और फायरिंग जैसे विषयों के बारे में कैडेट्स को व्यवहारिक जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन और साइबर क्राइम जैसे विषयों को सोलन जिला के प्रशासनिक विशेषज्ञों द्वारा कवर किया गया।

इस शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में एकता और अनुशासन को बढ़ावा देना और नेतृत्व कौशल का विकास करना है। कैडेट्स ने हॉर्टिकल्चर, सोशल फॉरेस्ट्री और कृषि उद्यमिता के अन्य पहलुओं के बारे में भी जाना। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां इस शिविर को मनोरंजक बनाती हैं और कैडेट्स के सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास में मदद करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!