Saturday, August 15, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGovt. कॉलेज पझौता में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्र निर्माण’ थीम पर...

Govt. कॉलेज पझौता में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्र निर्माण’ थीम पर 7 प्रतियोगिताएं आयोजित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय पझौता की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय में छात्रों के बहुमुखी विकास हेतु ‘राष्ट्रीय सेवा योजना एवं राष्ट्र निर्माण’ नामक थीम पर सात प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

जिनमें पोस्टर मेकिंग, पेपर क्राफ्ट, नारा लेखन, निबंध लेखन, संस्कृति परक लेख लेखन, रंगोली प्रतियोगिता तथा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई।

पोस्टर मेकिंग में बीए प्रथम वर्ष की नेहा प्रथम, द्वितीय वर्ष की स्मृति द्वितीय तथा बीए तृतीय वर्ष की प्रिया तृतीय रही। पेपर क्राफ्ट प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं हिना पायल एवं प्रिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।

नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए प्रथम से सपना प्रथम, तृतीय वर्ष से प्रियांशु द्वितीय तथा द्वितीय वर्ष से स्मृति तृतीय रही। निबंध लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय की छात्रा प्रियांशु प्रथम एवं बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं कविता और सपना क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रही।

संस्कृति परक लेख लेखन प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की प्रियांशु प्रथम, प्रथम वर्ष की कविता द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र नीरज एवं द्वितीय वर्ष के राहुल संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

रंगोली प्रतियोगिता में प्रियांशु प्रथम, बीए प्रथम वर्ष की अंजलि द्वितीय तथा बीए अंतिम वर्ष की पायल व द्वितीय वर्ष की स्मृति संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में अंजलि प्रथम, हिना द्वितीय तथा स्मृति तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा मुख्य अतिथि की भूमिका में रही।उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कला शिल्प प्रतिभा को परखते हुए भविष्य में सुधार हेतु सुझाव दिए।

उन्होंने राष्ट्र निर्माण में राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए युवाओं को सामुदायिक सेवा के माध्यम से राष्ट्र सेवा हेतु प्रेरित किया इसके साथ ही उन्होंने एनएसएस इकाई को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु बधाई दी।

इस अवसर पर समस्त शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ उपस्थित रहा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments