Saturday, August 15, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaBKD कॉलेज में विदाई समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित

BKD कॉलेज में विदाई समारोह उत्साह और उमंग के साथ आयोजित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के देवीनगर स्थित बीकेडी कॉलेज फॉर वूमेन पांवटा साहिब में आयोजित विदाई समारोह उत्साह, उमंग और भावनाओं से सराबोर रहा, जिसमें जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर्स छात्राओं को यादगार विदाई दी।

समारोह में कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हरपूनीत कौर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

विदाई समारोह के मौके पर कॉलेज की प्राचार्या डॉ. हरपूनीत कौर ने छात्राओं को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने पर सफलता निश्चित है।

समारोह के दौरान विभिन्न प्रतिभाओं के आधार पर छात्राओं को विशेष उपाधियों से नवाजा गया। जिसमें मिस फेयरवेल बीए फाइनल ईयर की पलक त्यागी, मिस पर्सनालिटी बीकॉम फाइनल ईयर की अनिशा, जबकि फेस ऑफ़ द इवनिंग के खिताब से बीकॉम फाइनल ईयर की अदिति को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में बीए, बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। गीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने अपने सीनियर्स के साथ बिताए पलों को यादगार बना दिया। साथ ही फाइनल ईयर की छात्राओं को रोचक और सम्मानजनक टाइटल प्रदान किए गए।

कार्यक्रम का समापन भावुक क्षणों के साथ हुआ, जहां विदाई की कसक के बीच उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदें भी झलक रही थी। इस मौके पर कॉलेज का शिक्षक और गैर शिक्षक स्टाफ मौजूद रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments