Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaद रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित किया...

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित किया सम्मान समारोह

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में भारत विकास परिषद द्वारा एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसे गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर, हिंदी शिक्षिका बबीता रानी को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

The Rose ochid world school

इसके अलावा, कक्षा 11वीं के छात्रों में मान्या शर्मा, अभय राणा और माणिक शर्मा को उनके अच्छे शैक्षिक और पाठ्येतर गतिविधियों में प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। स्कूल की प्रिंसिपल ममता सैनी ने शिक्षकों की सराहना की और कहा कि वे अपने छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

The Rose ochid world school

विद्यालय के निदेशक ललित शर्मा और निदेशिका एकेडमिक्स अंजू अरोड़ा ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद पांवटा साहिब शाखा के प्रधान अनिल सैनी, संगठन सचिव अजय शर्मा, पर्यावरण संयोजक अमित भटनागर, शाखा की महिला संयोजक शक्ति भटनागर, सदस्य जीवन प्रकाश जोशी और डॉ. संजय गुप्ता उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments