Thursday, April 2, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शिक्षाविद् योगेन्द्र गुमा को किया सम्मानित

सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई, शिक्षाविद् योगेन्द्र गुमा को किया सम्मानित

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोज आंजी,जिला सोलन में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता योगेन्द्र गुमा के सेवानिवृत्ति अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर प्रिंसिपल अशोक कुमार शर्मा व स्टाफ से उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट कर उनके दीर्घकालीन शैक्षणिक योगदान को सराहा गया।

The Rose ochid world school

जानकारी के अनुसार योगेन्द्र गुमा ने लगभग 37 वर्ष 8 माह 8 दिन तक विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

The Rose ochid world school

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि गुप्ता एक समर्पित, कर्मठ एवं प्रेरणादायक शिक्षक रहे हैं, जिन्होंने अपने ज्ञान और अनुभव से हजारों विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उनके पढ़ाए गए कई छात्र आज विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं और समाज व देश की सेवा कर रहे हैं।

विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस की जाएगी, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और शिक्षा आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

कार्यक्रम के अंत में भावुक माहौल के बीच उन्हें विदाई दी गई और सभी ने उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

इस मौके पर स्कूल स्टाफ से कल्पना परमार, राखी मेहरा, रमेश शर्मा, सुनील कुमार, मीना जिंटा, राधा सूद, विजय, जया, सुदर्शना , चंद्रकला, शैलेन्द्र, लक्ष्य, सत्येंद्र सिंह, अंजना, पल्लवी त्यागी, रीना, नेहा, चमन, मीरा ओर अन्य मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments