आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
1 HP गल्र्स बटालियन NCC सोलन के कार्यालय में सोमवार को गरिमामय वातावरण में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह का उद्देश्य उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (ANO) को उच्च रैंक पर पदोन्नति प्रदान कर सम्मानित करना था।

समारोह के दौरान सेकंड ऑफिसर अल्पा मलिक को फस्र्ट ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया। हाल ही में उन्हें NCC गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके सराहनीय एवं निरंतर योगदान के लिए डायरेक्टर जनरल का प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया गया था। उनकी पदोन्नति उनके उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण है।
इसके अतिरिक्त कई ANO को थर्ड ऑफिसर से सेकंड ऑफिसर के पद पर पदोन्नत किया गया। पदोन्नत अधिकारियों में कृष्णा मेहता, पूनम कुमारी, सुरेश लता, शारदा देवी, सुमन शर्मा, बनिता देवी एवं निशा वर्मा शामिल रहीं।
इस समारोह की अध्यक्षता कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक भटारा ने की, जबकि मेजर तरुणा, प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में कमांडिंग ऑफिसर ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी तथा कैडेटों में अनुशासन, नेतृत्व एवं देशभक्ति के गुणों के विकास हेतु उनके समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी इसी उत्साह और निष्ठा के साथ कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।
