Wednesday, September 16, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaयुवाओं ने दोहराया नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प

युवाओं ने दोहराया नशा मुक्त हिमाचल का संकल्प

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में सोमवार को एंटी चिट्टा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार हिमाचल यूथ डॉक्टर सेल के सहयोग से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे, विशेषकर चिट्टा जैसी घातक प्रवृत्ति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज की दिशा में प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम में पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि डॉ. आशीष कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश डॉक्टर सेल के स्टेट वाइस प्रेसिडेंट डॉ. रमनदीप, डॉ. आकाश, डॉ. अनीश अहमद, डॉ. ताहिर, अरिकेश जंग, दिनेश सिंह, राकेश चौधरी, मोहम्मद अली सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

जागरूकता कार्यक्रम महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. डी.एस. तोमर की देखरेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय की एंटी ड्रग सेल की अहम भूमिका रही।

मुख्य अतिथि किरनेश जंग ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा उन्मूलन के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही समाज की सबसे बड़ी ताकत है और यदि युवा नशे से दूर रहें तो एक सशक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि चिट्टा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करता है, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर भी पड़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे के खिलाफ जागरूक होने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के सामाजिक, मानसिक एवं शारीरिक दुष्परिणामों की विस्तार से जानकारी दी गई तथा सभी ने नशा मुक्त हिमाचल के संकल्प को दोहराया।

इस कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोo विमी रानी, प्रोo ऊषा जोशी, प्रोo मंदीप सिंह गांधी, प्रो तनु चंदेल, प्रोo स्वामीनाथ, खत्री राम तोमर, प्रोफेसर अरुण, प्रोफेसर कांता, प्रोफेसर नंदिनी, डॉ सुशील तोमर सहित सभी प्रोफेसर कार्यक्रम में शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!