Wednesday, April 15, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaकोटडी व्यास के पीयूष डंगवाल का राज्यस्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए...

कोटडी व्यास के पीयूष डंगवाल का राज्यस्तरीय सीनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब की कोटडी व्यास पंचायत के होनहार खिलाड़ी पीयूष डंगवाल का सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पंचायत और खेल प्रेमियों में भी गर्व का माहौल है।

The Rose ochid world school

हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल संघ द्वारा आयोजित 32वीं राज्यस्तरीय सीनियर वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 14 फरवरी 2026 तक बिलासपुर स्थित जुखाला हैंडबॉल ट्रेनिंग सेंटर में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में प्रदेशभर से उत्कृष्ट खिलाड़ी भाग लेंगे।

The Rose ochid world school

पीयूष के पिता राजिंदर चौधरी ने बेटे के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उसकी मेहनत, समर्पण और कोच के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने पीयूष और उनके कोच की कड़ी मेहनत की सराहना की।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने भी पीयूष को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पीयूष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कोच ने बताया कि पीयूष ने पिछले तीन-चार वर्षों में हैंडबॉल में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वह तीन बार ओपन और स्कूल स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुका है, जो उसकी प्रतिभा और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

स्थानीय समाजसेवी सुखविंदर चौधरी, स्पोर्ट्स युवा क्लब, शिव मंदिर कमेटी कोटडी चांदपुर तथा क्षेत्र के खेल प्रेमियों ने भी पीयूष को सीनियर वर्ग की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

पीयूष की यह उपलब्धि निस्संदेह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है और आने वाले समय में उनसे और भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments