Saturday, August 15, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसीनियर सिटीजन को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

सीनियर सिटीजन को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
राष्ट्रीय कार्य योजना वरिष्ठ नागरिक के तहत वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण एवं सशक्तिकरण पर एक अनूठे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कल्याण अधिकारी के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम में सीनियर सिटीजन को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता की विस्तार से जानकारी दी गई, वहीं शारीरिक व मानसिक रूप से कैसे स्वस्थ रह सकते है, इसकी भी जानकारी दी गई।

जिला कल्याण अधिकारी सोलन विवेक अरोड़ा ने बताया कि सोलन में वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के अलावा आसपास की पंचायतों के 80 सीनियर सिटीजन ने इसमें भाग लिया।

उन्होंने बताया कि वरटेक्स एजुकेशनल सोसाइटी सोलन के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को आधुनिक डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन बैंकिंग, वित्तीय प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें। साथ ही यह भी बताया कि डिजिटल युग में सुरक्षित रहते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे उठा सकते हैं।

वरटेक्स एजुकेशनल सोसाइटी सोलन के प्रमुख सुभाष अत्रि ने सीनियर सिटीजन को इसके बारे में प्रोजेक्टर पर विस्तार से जानकारी दी।

सुनील चंद्र जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक सक्रियता को बनाए रखने के लिए हल्के व्यायाम, योग, के बारे में विस्तार से बताया कि हम अपने को कैसे शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रख सकते हैं।

कार्यक्रम में गणेश दत्त रामी, राम अवतार तिवारी, लीलाधर शर्मा, एम.एन. शमी, ईश्वर दत्त रामी, रविता शर्मा, संध्या कौशिश ने कहा कि यह पहल वरिष्ठ नागरिकों के समग्र विकास, सामाजिक सहभागिता और जीवन स्तर में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण है।

इस मौके पर सोलन के वरिष्ठ नागरिक प्रो. टीडी वर्मा, डॉ. बीएस पंवार, कल्याण विभाग सोलन के ओम प्रकाश, राकेश, रेणु और रोहन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments