Tuesday, April 21, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaप्रयास फाउंडेशन की नई पहल, विद्यार्थियों को मिलेगा करियर गाइडेंस व नवाचार...

प्रयास फाउंडेशन की नई पहल, विद्यार्थियों को मिलेगा करियर गाइडेंस व नवाचार का अवसर

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
हिमाचल प्रदेश जिला सिरमौर के सतौन में शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास फाउंडेशन एक नया प्रयास करने जा रहा है। जिसके तहत प्रयास फाउंडेशन मेधावी विद्यार्थियों के लिए सतौन से चंडीगढ़ का 17-18 फरवरी 2026 को दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण आयोजित करने जा रहा है।

प्रयास फाउंडेशन के संयोजक दिनेश चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा में उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने के लिए प्रयास करने जा रहा है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में यादगार और ज्ञानवर्धक शैक्षणिक भ्रमण आयोजित कर उनके मानसिक विकास के साथ-साथ अवलोकन शक्ति, नया सोच-विचार, करियर गाइडेंस, नवाचार, हल खोजना, रचनात्मकता और व्यावहारिक रूप से अपनी सोच, समझ के साथ साथ मानसिक दक्षता बढ़ाना है। यह भ्रमण टीम वर्क और कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करता है।

The Rose ochid world school

इस दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में लगभग 50 लोग शामिल रहेंगे। शैक्षणिक भ्रमण यात्रा दिनांक 17 फरवरी 2026 को प्रात: 9 बजे पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सतौन से प्रारंभ होगी। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न विभागों में सेवारत आदर्श और प्रतिभावान अधिकारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी, युवा आइकन्स तथा गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे। श्री 108 पूर्णानंद महाराज धोलीढांग (गुरसा) से श्री श्यामानंद महाराज विशेष रूप से उपस्थित रहकर यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।

ज्ञात रहे कि शैक्षणिक भ्रमण यात्रा में शामिल विधार्थी पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की पहली महिला कुलपति (वाइस चांसलर) प्रोफेसर (डॉ.) रेनू विग का विशेष सानिध्य प्राप्त करेंगे। संयोजक दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि परिसर में कुलपति के साथ अन्य प्रोफेसर भी शामिल रहेंगे। मेधावी विद्यार्थियों को चाय पर चर्चा परिचर्चा के दौरान सवाल जवाब का भी भरपूर अवसर प्राप्त होगा। जिससे विधार्थी लाभांवित होंगे।

The Rose ochid world school

यह एक्सपोजर विजिट एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रशिक्षण पद्धति है क्योंकि यह विभिन्न परिवेशों से आए विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने और सीखने में सक्षम बनाती है, जिससे उन्हें उक्त क्षेत्र में टिकाऊ प्रथाओं के सफल एकीकरण की व्यावहारिक व वास्तविक जीवन स्थितियों को देखने का अवसर प्राप्त होता है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments