Thursday, August 20, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा–शिलाई में पूर्व सैनिकों की सराहनीय पहल, वीर परिवारों का जाना हाल

पांवटा–शिलाई में पूर्व सैनिकों की सराहनीय पहल, वीर परिवारों का जाना हाल

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र पदाधिकारी नियमित रूप से समस्त क्षेत्र की वीरनारियों और उनके परिवारजनों से मिलते रहते है, और उन्हें होंसला देने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करते है।

इसी कड़ी में गत सप्ताह संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्र से देश को अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों की वीरनारियों एवं आश्रितों की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से उनके घर-घर जाकर भेंट कर सर्वप्रथम उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही उनकी समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित समाधान करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वीरनारियों और उनके आश्रितों के पेंशन प्रकरण, स्वास्थ्य सेवाएं, बच्चों एवं आश्रितों के रोजगार के अवसरों तथा अन्य संबंधित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। संगठन के अध्यक्ष करनैल सिंह व पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान तथा अन्य पदाधिकारियों ने वीरनारियों एवं परिवारजनों से आग्रह किया कि वे अपनी समस्याओं की सूचना तुरन्त संगठन के पदाधिकारियों को दें ताकि उनका प्राथमिकता से निराकरण हो सके।

संगठन वरिष्ठ सदस्य नरेंद्र सिंह ठुंडू ने समस्त भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों तथा सेन्य पेंशन भोगियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि आप अगर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से पेंशन ले रहे है तो उस अकाउंट को डी.एस.पी.पेन्शन गोल्ड अकाउंट में परिवर्तित कराएं। साथ ही उसमें नॉमिनी का नाम सही से दर्ज कराएं ताकि बैंक के द्वारा उपलब्ध सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होने बताया कि दुर्घटना में मृत्यु होने पर नॉमिनी को 25 लाख रुपए की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

सनंद रहे कि इस पुनित कार्य में भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह, पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान, सचिव ओमप्रकाश, नारायण बिरसांटा, मामराज चौहान नरेंद्र ठुंडू, स्वर्णजीत, संतराम चौहान, इन्द्र नेगी, सुखविंद्र, जीवन ठुंडू, पूर्ण सिंह, हाकम सिंह, देवराज शर्मा, हितेंद्र नेगी, देवेन्द्र देसाई, दलीप सिंह, विजेन्द्र सिंह एवं कई भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments