Thursday, September 17, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaऋषि वेद ब्यास मंदिर में आंवला एकादशी के मौके पर सजी भव्य...

ऋषि वेद ब्यास मंदिर में आंवला एकादशी के मौके पर सजी भव्य सांस्कृतिक संध्या

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब की कोटड़ी व्यास पंचायत स्थित ऋषि वेद ब्यास मंदिर में आंवला एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक संध्या के दूसरे दिन श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन की निदेशक नसीमा बेगम ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

मुख्य अतिथि व उनके के साथ आए गणमान्य व्यक्तियों एवं माजरा से कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल, बलराज सहित सभी अतिथियों का मंदिर कमेटी के प्रधान चमन कुमार व कमेटी के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक और आध्यात्मिक धरोहरों को संजोए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए मंदिर कमेटी और क्षेत्रवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की सफलता के लिए उन्होंने ₹11,000 की नगद राशि भेंट करते हुए आश्वस्त किया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष अनुज अग्रवाल ने मेले की ऐतिहासिक परंपरा को याद करते हुए कहा कि यह आयोजन वर्षों से क्षेत्र की आस्था और संस्कृति का प्रतीक रहा है। हमारे पूर्वज भी इस मेले में शामिल होकर इसकी रौनक बढ़ाते थे। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या के सफल आयोजन हेतु अपनी ओर से ₹5,100 की सहयोग राशि भेंट की।

कार्यक्रम के अंत में मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों, सदस्यों और ग्रामीणों ने मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!