Thursday, August 20, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaहिमाचल की बेटियां उत्तराखंड के रोशनाबाद में नॉर्थ जोन रग्बी में दिखाएंगी...

हिमाचल की बेटियां उत्तराखंड के रोशनाबाद में नॉर्थ जोन रग्बी में दिखाएंगी दमखम

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
उत्तराखंड के रोशनाबाद में आयोजित होने वाली छात्राओं की नॉर्थ जोन रग्बी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की लड़कियों की सीनियर, जूनियर और सब जूनियर टीम पिछले दिन रवाना हो गई है।

सीनियर वर्ग में कप्तान अनीशा, जूनियर वर्ग में स्नेहा और सब जूनियर वर्ग में दीपिका टीम की कमान संभालेंगी। कोच, मैनेजर के रूप में सुधीर, संदीप, नवप्रीत और इकबाल कौर टीम के साथ अपनी सेवाएं देंगे।

सीनियर टीम में अनीशा, रूबी, बानी, अंजली, विशाखा, तनूजा, कविता, प्रतिमा, मन्नत, साक्षी, शिवानी और उरवी हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी।

जबकि जूनियर टीम में स्नेहा, महक, अंकिता, रितिका, अंकिता, नंदिता, काजल, जोया, तानिया साइम्या तथा सब जूनियर टीम में दीपिका, स्नेहा, पायल, प्रिया, कृतिका, अक्षरा, रितिका और दिव्यांशी भाग लेकर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

यह टीम 17 और 18 फरवरी को रोशनाबाद, उत्तराखंड में नॉर्थ जोन में अपना दमखम दिखाएगी।

हिमाचल प्रदेश रग्बी संगठन के अध्यक्ष डॉक्टर विकास सूद, सचिव विशाल शरीन और कोषाध्यक्ष सुधीर व सदस्य पंकज जी धर्मेंद्र चौधरी ने टीम को शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments