Thursday, September 17, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaद स्कॉलर्स होम स्कूल ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में...

द स्कॉलर्स होम स्कूल ने रचा इतिहास, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
द स्कॉलर्स होम स्कूल के लिए 30 नवम्बर 2025 का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब विद्यालय के 218 विद्यार्थियों ने वार्षिक समारोह के अवसर पर विद्यालय के लोगो तथा सिनर्जी 2025–26” की भव्य मानव आकृति बनाकर एक अनूठा कीर्तिमान स्थापित किया। विद्यार्थियों के अद्भुत समन्वय, अनुशासन और टीम भावना का यह प्रदर्शन उपस्थित लोगों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

आज दिनांक 10 मार्च 2026 को विद्यालय के प्रबंधन निदेशक महोदय नरेंद्र पाल सिंह नारंग को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व और विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए भानू प्रताप (एडजूडिकेटर- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) ने, मुख्य अतिथि, भागमल ठाकुर (कमांडिंग अफसर, आईआरबी बटालियन धौलाकुआं) की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

(एजुडिकेटर- इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स) भानू प्रताप ने बताया कि विद्यार्थी IBR की सोशल साइट पर भी इस उपलब्धि को देख सकते है।

इस यादगार अवसर पर स्कूल की निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग को उनके सकारात्मक सहयोग के लिए, सीनियर प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा को उनके दूरदर्शी नेतृत्व एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए जबकि गणित के एचओडी दमनदीप सिंह एवं उनके सहयोगी अध्यापकों को उनके अथक परिश्रम के लिए सम्मानित किया गया। इस शानदार प्रस्तुति के माध्यम से विद्यालय का नाम India Book of Records में दर्ज हुआ, जो पूरे स्कॉलर्स होम परिवार के लिए गर्व का विषय है।

गौरतलब है कि India Book of Records एक प्रतिष्ठित संस्था है, जो Asia Book of Records से संबद्ध है। यह संस्था उत्कृष्ट उपलब्धियों की पहचान करने और योग्य प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए समर्पित है तथा पारदर्शिता और निष्पक्षता के उच्चतम मानकों के साथ रिकॉर्ड्स का मूल्यांकन करती है।

आज के इस यादगार दिवस पर उपस्थित मुख्य अतिथि भागमल ठाकुर ने विद्यार्थियों को उनके अथक परिश्रम पर हार्दिक बधाई दी तथा भविष्य में भी सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने इस उपलब्धि को विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास और समर्पण का परिणाम बताया। इस अविस्मरणीय दिवस पर पूरा स्कॉलर्स होम परिवार गर्व महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर मिडिया अधिकारी श्याम लाल पुंडीर, उप- प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा, कविता गर्ग, उमा धीमान, अकांक्षा शर्मा, प्रवीन कुमार, मनु गुप्ता, सोनल बमोला, गुरप्रीत कौर, रजनी कपूर, रीना शर्मा, कुलदीप बतान, रोहित शर्मा, इंदु सकलानी, हर्ष शर्मा, अभिलक्ष्य शर्मा, सैमून हसन, अमरीक सिंह, तेजिंदर सिंह व मिनाक्षी नोडियाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!