Thursday, August 20, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGovt. कॉलेज कंडाघाट के छात्रों ने मिन्चीज़ फूड प्रोडक्ट्स की उत्पादन प्रक्रिया...

Govt. कॉलेज कंडाघाट के छात्रों ने मिन्चीज़ फूड प्रोडक्ट्स की उत्पादन प्रक्रिया को नजदीक से समझा

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के बी.कॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने आज शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण के अंतर्गत मिन्चीज़ फूड प्रोडक्ट्स का सफलतापूर्वक दौरा किया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की कार्यप्रणाली, उत्पादन प्रक्रिया, गुणवत्ता नियंत्रण एवं विपणन प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्पादन इकाई का अवलोकन किया तथा कच्चे माल की प्राप्ति से लेकर तैयार उत्पाद की पैकेजिंग तक की संपूर्ण प्रक्रिया को समझा।

संस्थान के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा मानकों, मशीनों के संचालन, भंडारण व्यवस्था तथा वितरण प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग के प्राध्यापकों डॉ. बविता तथा डॉ. विजय के मार्गदर्शन में आयोजित इस भ्रमण ने विद्यार्थियों के सैद्धांतिक ज्ञान को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने का कार्य किया।

विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रबंधकीय पहलुओं—जैसे लागत नियंत्रण, गुणवत्ता आश्वासन एवं विपणन रणनीतियों—पर भी प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

महाविद्यालय प्रशासन ने मिन्चीज़ फूड प्रोडक्ट्स प्रबंधन का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने विद्यार्थियों को सीखने का यह महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।

प्राचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया ने बताया कि इस प्रकार के औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं व्यावसायिक समझ को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments