Thursday, February 5, 2026

11 अगस्त से शुरू होगा हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित PWD विश्राम गृह में भारतीय जनता पार्टी मंडल पांवटा साहिब की विशेष बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार ने की।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री एवं पांवटा साहिब के लोकप्रिय विधायक सुखराम चौधरी तथा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता मौजूद रहे। जिसमें मुख्य रूप से मंडल पांवटा साहिब के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी गई ।

The Rose ochid world school

जिसके तहत हर घर तिरंगा फहराया जाना है मुख्य रूप से तिरंगा यात्रा शुरू करने का लक्ष्य आने वाली 11 अगस्त से शुरू होगा। जिसका मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा लगाना है।

इसके अलावा हर शहीद स्मारक पर जाकर साफ सफाई की जाएगी तथा सभी सम्मानित शहीदों के परिवार वालों को भी सम्मानित करेंगे। बैठक में दोनों मंडलों के पदाधिकारी सभी मोर्चो के सम्मानित पदाधिकारी प्रदेश व जिला के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments