Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaडॉक्टर भारती शर्मा ने किया"भारतीय जान परंपरा" विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

डॉक्टर भारती शर्मा ने किया”भारतीय जान परंपरा” विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय पझौता में शुक्रवार को व्याख्यान श्रृंखला की शुरुआत की गई। पहले व्याख्यान में ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय देहरादून में राजनीति विज्ञान की सहायक आचार्य डॉक्टर भारती शर्मा ने “भारतीय जान परंपरा” विषय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

व्याख्यान में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर कर भाग लिया। डॉक्टर भारती शर्मा ने पारंपरिक भारतीय दर्शन, वेद तथा उपनिषद के महत्व तथा इससे जन्म लेने वाले संस्कारों के जीवन में अनुप्रयोग पर बल दिया।

व्याख्यान के उपरांत प्रश्नोत्तर सत्र रहा जिसके उपरांत इतिहास विषय के सहायक आचार्य डॉक्टर प्रकाश शर्मा ने संवाद की आवश्यकता तथा मतभेदों के समायोजन पर बल दिया।

The Rose ochid world school

इसके पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं ज्योतिबाला एवं अंजना ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य महाविद्यालय के बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन शर्मा ने किया।

महाविद्यालय के अंग्रेजी के प्रोफेसर सौरभ ठाकुर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सुखद एवं सफल समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments