Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा साहिब के नप मैदान में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह :...

पांवटा साहिब के नप मैदान में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह : गुंजीत चीमा

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
पांवटा साहिब में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले उपमंडल स्तरीय समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पांवटा साहिब के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह नगर पालिका मैदान में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

The Rose ochid world school

इस दौरान मौजूद उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ समारोह को सफल बनाने के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें दी गई जिम्मेवारी को वह पूर्ण दायित्व के साथ निभाएं ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके।

The Rose ochid world school

एसडीएम पांवटा साहिब ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यातिथि शहीद स्मारक पांवटा साहिब में शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देगें। इसके पश्चात मुख्यातिथि द्वारा ध्वजारोहण कर, मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर निजी तथा सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

उन्होंने ने बताया कि इस अवसर पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, गोताखोरों सहित सामाजिक संगठनों को भी कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments