Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaशिवानी ठाकुर बनी शूलिनी कंज्यूमर अवेयरनेस क्लब सोलन की अध्यक्ष

शिवानी ठाकुर बनी शूलिनी कंज्यूमर अवेयरनेस क्लब सोलन की अध्यक्ष

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
शूलिनी कंज्यूमर अवेयरनेस क्लब सोलन के सदस्यों की एक बैठक सोलन होटल हेवन में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से शिवानी ठाकुर को वर्ष 2025-26 के लिए अध्यक्ष एवं प्रिया दिलटा को महासचिव चुना गया। ये दोनों साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं है और बहुत ही सक्रिय रूप से ग्राहकों को जागरूक और शिक्षित करने का कार्य कर रही है।

अध्यक्ष बनने पर शिवानी ठाकुर ने कहा कि उनकी टीम सोलन के सभी शैक्षणिक संस्थानों में कंस्यूमर क्लब बनाएगी और सोलन शहर में ग्राहक जागरूकता अभियान चलाएगी।

सेमिनार, संगोष्ठी, नाटक और रैली के माध्यम से जन जन को ग्राहक हितों के लिए अभियान चलाया जायेगा।

The Rose ochid world school

कार्य कारिणी में शिवानी शर्मा कोर्डिनेटर, खुशबू चौहान वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रीयल चौहान उपाध्यक्ष, इशिता को मीडिया प्रभारी, प्रिया भारद्वाज और गुंजन को सह सचिव तथा सोशल मीडिया कोर्डिनेटर का दायित्व इशिका भारद्वाज को दिया गया।

इसके अतिरिक्त कृतिका, महक, और रिया को कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में शामिल किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी इशिता ने बताया कि अगले रविवार को सभी पदाधिकारीयों की एक ऑनलाइन बैठक होगी जिसमें अगले तीन महीनों में होने वाली सभी गतिविधियों की रुपरेखा तैयार की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments