Wednesday, February 4, 2026

Govt. कॉलेज पझौता में योग और ध्यान पर कार्यक्रम आयोजित

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
सिरमौर जिले के राजकीय महाविद्यालय पझौता में योग और ध्यान पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यूको बैंक धामला शाखा के मैनेजर विवेक कुमार रहे। जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शरगांव के प्राचार्य सुधीर शर्मा ने कार्यक्रम में विशिष्ट तिथि के तौर शिरकत की।

महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित अंतर-विद्यालयीय पोस्टर मेकिंग तथा नारा लेखन प्रतियोगिताएं, प्राथमिक चिकित्सा केंद्र कलियों पाब के योग अनुदेशक राजकुमार द्वारा करवाए गए। सरल योगासन एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सनौरा के विद्यार्थियों द्वारा दी गईं योग प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं।

मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम के शुभारंभ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश शर्मा द्वारा अतिथि गणों के औपचारिक स्वागत के पश्चात महाविद्यालय की छात्रा हिना तथा अंग्रेजी विषय के सहायक आचार्य सौरव ठाकुर ने योग के महत्व पर विचार रखें।

जीवन में योग का महत्व बताते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शिवानी शर्मा ने योग से संबंधित अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किये। तत्पश्चात पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत अंतर-विद्यालयीय नारा लेखन प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शरगांव की छात्रा प्रगति ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भड़ोली की छात्रा शालू रोका ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शरगांव की ही छात्र हर्षिता तोमर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शरगांव की छात्रा काशिश शर्मा तथा राजकीय उच्च विद्यालय नेई नेटी की छात्रा सिमरन को प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कारों से नवाजा गया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में देवठी मझगांव की छात्रा किरण, राजकीय उच्च विद्यालय, लेऊ कुफर के छात्र रूद्र शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हाब्बन की छात्रा मान्यता ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार प्राप्त कर अपने-अपने महाविद्यालयों का नाम रोशन किया।

The Rose ochid world school

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटला बांगी के छात्र सुमित शर्मा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, धर्मपुर के छात्र प्रज्ज्वल को प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर दोनों ही प्रतियोगिताओं में स्कूल स्तर पर भी प्रथम रहने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कृत किया गया। महाविद्यालय के राजनीति शास्त्र के अध्यापक विजेंद्र सिंह द्वारा अतिथियों के धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल एवं सुखद समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments