Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसरकाघाट ने पुलिस लाइन सोलन की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर...

सरकाघाट ने पुलिस लाइन सोलन की टीम को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन/ सिरमौर
सोलन में आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय मेले के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इसी कड़ी में यहां के पुलिस मैदान में तीसरा शूलिनी मेला बास्केटबॉल टूर्नामेंट संपन्न हुआ। इस टूर्नामेंट में प्रदेश की 16 टीमों ने भाग लिया।

इस वर्ष सरकाघाट की टीम ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए पुलिस लाइन सोलन की टीम को फाइनल मुकाबले में पराजित कर ट्रॉफी को अपने नाम किया। सोलन पुलिस लाइन की टीम दूसरे स्थान पर रही। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक प्रतिस्पर्धा देखने को मिली, जिसमें दर्शकों का उत्साह भी चरम पर था। पंकज ठाकुर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया।

इस अवसर पर टूर्नामेंट के अध्यक्ष विनेश धीर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने सभी खिलाडिय़ों की खेल भावना और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करते हैं और प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।

The Rose ochid world school

विकास खंड सोलन बना विजेता….
माँ शूलिनी मेला 2025 के दौरान रस्साकसी प्रतियोगिता ठोड़ो ग्राउंड में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 6 टीमों ने भाग लिया। इसमें पट्टा, धर्मपुर, सोलन नालागढ़, कुनिहार तथा कांडाघाट विकासखंड ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धर्मपुर और सोलन विकासखंड के मध्य खेला गया जिसमें सोलन विकासखंड विजेता रहा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हि प्र कर्नल धनीराम शांडिल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments