Wednesday, September 30, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaराज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में TSH स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते...

राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता में TSH स्कूल के खिलाड़ियों ने जीते 5 स्वर्ण पदक

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला मंडी में आयोजित 22वीं सब जूनियर हिमाचल प्रदेश राज्य चैम्पियनशिप में सिरमौर जिले के 15 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित द स्कॉलर्स होम स्कूल के पांच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक हासिल किए।

स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में शिवन्या ठाकुर, अनन्या ठाकुर, हिमांश चौधरी, ब्रह्मजोत सिंह और कर्तिकेय शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अब ये पांचों खिलाड़ी 25 से 31 मई तक तमिलनाडु में आयोजित होने वाली 22वीं राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सिरमौर जिले की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक महोदया गुरमीत कौर नारंग, प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा और समस्त अध्यापक गण एवं अभिभावकों में खुशी की लहर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!