Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla1 kg 136 gm अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

1 kg 136 gm अफीम के साथ 2 गिरफ्तार

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के SIU नाहन की टीम ने उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना माजरा के तहत आने वाले मंडी खाला पुल गिरीनगर में दो व्यक्तियों से 1 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

जानकारी के अनुसार SIU नाहन टीम को विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जिस पर पुलिस टीम ने मंडी खाला पुल गिरीनगर के समीप शिखर चन्द पुत्र इशाक लाल निवासी मछरौली, शामली व मंगल सैन पुत्र बाबु राम निवासी भोगी माजरा, शामली से 01 किलो 136 ग्राम अफीम बरामद की।

The Rose ochid world school

पुलिस टीम ने उक्त दोनों के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments