Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर शिवपुर में इस दिन आयोजित होगा जागरण...

सिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर शिवपुर में इस दिन आयोजित होगा जागरण व भंडारा

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर स्थित सिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर शिवपुर में विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। 17 मई 2025 को जागरण होगा, जबकि 18 मई 2025 को विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

The Rose ochid world school

विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर स्थित सिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर शिवपुर के श्री 1008 श्री जमुना नाथ जी के शिष्य महंत पदम नाथ जी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत शिवपुर स्थित सिद्ध बाबा गरीब नाथ मंदिर में विशाल जागरण व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 17 मई 2025, दिन शनिवार को रात्रि 9:00 बजे ज्योत प्रचंड की जाएगी और उसके बाद रात्रि जागरण आयोजित होगा। जबकि 18 मई 2025, दिन रविवार को दोपहर 12:15 बजे से भंडारा आयोजित होगा।

The Rose ochid world school

वहीं शिवपुर पंचायत के पदाधिकारी व समस्त ग्रामीणों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में सिद्ध बाबा गरीब नाथ के भक्ति और शिष्य यहां पर पहुंचते है।

शिवपुर पंचायत के समस्त ग्रामीणों ने सिद्ध बाबा गरीब नाथ जी के भक्तों से अनुरोध किया है कि वह अधिक से अधिक संख्या में विशाल जागरण व भंडारे में पहुंचे तथा भंडारे का प्रसाद आशीर्वाद स्वरुप ग्रहण करें।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments