Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसिरमौर वूमेन सीनियर हैंडबॉल स्टेट टीम के लिए होगा ट्रायल

सिरमौर वूमेन सीनियर हैंडबॉल स्टेट टीम के लिए होगा ट्रायल

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
32वीं सीनियर स्टेट हैंडबॉल चैंपियनशिप MLSM कॉलेज सुन्दरनगर जिला मंडी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता 10 व 11 मई को हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में होनी निश्चित हुई।

The Rose ochid world school

सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेन्दर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन ने सीनियर वूमेन स्टेट हेतु खिलाड़ियों के ट्रायल आगामी 8.5.2025 को पांवटा साहिब के कोटडी व्यास खेल ग्राउंड में रखे गए है।

The Rose ochid world school

सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन सभी सीनियर खिलाड़ियों जिनकी डेट ऑफ बर्थ 2009 से पहले की है व हैंडबॉल ट्रायल मे भाग ले सकते है। इन ट्रायल में 8.5.2025 को शाम 3.30 बजे कोटडी व्यास के खेल ग्राउंड मे रिपोर्ट करे।

जिसके लिए खिलाडी आधार कार्ड, व जन्म तिथि प्रमाण पत्र, बर्थडे सर्टिफिकेट, 5 नम्बर फॉर्म साथ लाये, आप सभी खिलाडी, हैंडबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारीयों व कोच धर्मेंद्र चौधरी, शारीरिक शिक्षक कोटडी व्यास के मोबाइल न. 858797517, कुलवंत सिंह, ओमप्रकाश शर्मा 9882079287 व्हाटऐप्स नम्बर से सम्पर्क कर सकते है।

सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन के प्रेजिडेंट वीरेन्द्र शर्मा, सचिव हुकम शर्मा व धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रायल में बेस्ट खिलाड़ियो का चयन सिरमौर सीनियर स्टेट की टीम हेतु होगा और वह टीम मंडी के सुंदरनगर स्थित MLSM कॉलेज में 10 व 11 मई को वूमेन सीनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी।

सिरमौर हैंडबॉल एसोसिएशन ने सभी खिलाड़ियों से अनुरोध किया की सीनियर स्टेट प्रतियोगिता हेतु ट्रायल मे बढ़ चढ़कर भाग ले।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments