Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla636 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

636 ग्राम गांजा के साथ एक गिरफ्तार

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के पुलिस थाना पुरुवाला के तहत आने वाले कुंजा मतरालियों स्थित बंगाला बस्ती में एक व्यक्ति से 636 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है।

The Rose ochid world school

प्राप्त जानकारी के अनुसार PAB रामपुरघाट की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहित कुमार पुत्र भूरा निवासी कुंजा मतरालियों में बंगाला बस्ती में मोहित कुमार के रिहायशी मकान में दबिश दी।

The Rose ochid world school

मौके पर जांच के दौरान पुलिस टीम ने मोहित कुमार के कब्जे से 636 ग्राम गांजा बरामद किया है। जिस पर पुलिस थाना पुरुवाला में उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया है। डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments