Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaद रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के नाम एक ओर उपलब्धि

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के नाम एक ओर उपलब्धि

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब के कक्षा 9 के छात्र अनय यादव का चयन इंस्पायर मानक योजना 2024-25 के लिए हुआ है। यह एक बड़ी उपलब्धि है और स्कूल के लिए गर्व का क्षण है।

अनय को इस योजना के तहत अपने मॉडल का प्रोटोटाइप बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से 10,000 रुपये प्राप्त होंगे। यह राशि उन्हें अपने नए विचारों को वास्तविकता में बदलने में मदद करेगी।

The Rose ochid world school

स्कूल के निदेशक ललित शर्मा, अकादमिक निदेशक अंजू अरोरा और प्रिंसिपल ममता सैनी ने अनय की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की और उन्हें बधाई दी।

उन्होंने कहा कि “अनय की यह उपलब्धि हमारे स्कूल की रचनात्मकता को दर्शाती है। हमें उम्मीद है कि अनय के नए विचार समाज को लाभ पहुंचाएंगे।”

The Rose ochid world school

इस उपलब्धि से प्रेरित होकर, स्कूल के अन्य छात्र भी नए विचारों और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments