Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसोलन में होगा इस बार चूड़ेश्वर सेवा समिति का महाअधिवेशन

सोलन में होगा इस बार चूड़ेश्वर सेवा समिति का महाअधिवेशन

सोलन में होगा इस बार चूड़ेश्वर सेवा समिति का महा अधिवेशन

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
चूड़ेश्वर सेवा समिति की केंद्रीय इकाई की बैठक रविवार को सोलन में प्रधान बीएम नैंटा की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन केंद्रीय समिति के महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बीएम नैंटा ने कहा कि इस बार का महाअधिवेशन 6 अप्रैल 2025 को सोलन में होगा।

The Rose ochid world school

इसके आयोजन के लिए समिति की सोलन इकाई कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि समिति अब तक चूड़धार में व्यवस्था सुधार और मंदिर निर्माण के लिए कार्य कर रही थी। मंदिर निर्माण का कार्य शांत पर्व के बाद अब पूर्ण हो चुका है। अन्य विकास कार्य चलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि अब प्रचार-प्रसार की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। कुपवी में सराय बनकर तैयार हो चुकी है और सराहां (चौपाल) में भी इस दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब समिति लंगर, ठहरने की व्यवस्था, भंडारे, सराय के अलावा भी करें । साथ ही चूड़धार में टॉयलेट निर्माण पर भी चर्चा की गई।

बैठक में रामभज चौहान ने भी शिरगुल के चित्र, पूजा विधान, प्रसाद वितरण, मिथकों का निराकरण, युवाओं में नशे की समस्या समेत अन्य मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। बैठक में महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अब पूरा हो चुका है और अधिवेशन के बाद नई कार्यकारिणी का गठन भी किया जाएगा।

ये रहे मौजूद
बैठक में केंद्रीय समिति के पूर्व प्रधान बलदेव चौहान के अलावा सुरेश चौहान, कृष्ण शर्मा, महेंद्र शर्मा, सूरत सिंह चौहान, रविंद्र चंदेल, प्रताप नेगी, प्रताप ठाकुर, रमेश नेगी, नारायण सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह, संत राम, बलवीर शर्मा, कामिनी कमल, पंचराम भंडारी, रमेश, भानू झांगटा, सोलन इकाई के प्रधान प्रदीप मंमगाई, महासचिव सुभाष अत्री, कोषाध्यक्ष सत्यपाल ठाकुर, देवेंद्र दत्त शर्मा, संजय चौहान व दर्शन सिंह पुंडीर समेत अन्य मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments