Wednesday, March 25, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaजिला में चयनित होगा सौर मॉडल गांव : विवेक शर्मा

जिला में चयनित होगा सौर मॉडल गांव : विवेक शर्मा

जिला में चयनित होगा सौर मॉडल गांव : विवेक शर्मा

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत एक मॉडल सौर गांव चयनित करने के लिए 27 राजस्व गांव की छंटनी की गई यह जानकारी सहायक आयुक्त सिरमौर विवेक शर्मा ने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के कार्यान्वयन के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

The Rose ochid world school

उन्होंने इस योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का लक्ष्य सौर ऊर्जा अपनाने को बढावा देना और ग्रामीण समुदायों को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने में आत्मनिर्भर बनाना, पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना, सोलर ऊर्जा से चलने वाले उद्योगों को बढावा देकर आर्थिक विकास को गति देना है।

इस योजना के तहत जिला स्तरीय समीति द्वारा मूल्यांकन करने के उपरांत एक चयनित मॉडल सौर गांव को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

बैठक के दौरान वरिष्ठ परियोजना अधिकारी हिम उर्जा ओम प्रकाश ने इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि एक किलोवॉट सोलर प्लांट रोजाना 4 से 5 यूनिट बिजली का उत्पादन करता है तथा 3 किलोवाट प्लांट से प्रतिदिन 15 यूनिट बिजली का उत्पादन होगा जिससे महीने में 450 यूनिट बिजली का उत्पादन किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि बिजली का इस्तेमाल करने के उपरांत बची हुई बिजली नेट मीटरिंग के जरिए ग्रीड में वापिस चली जाएगी जिससे बची हुई बिजली का पैसा सोलर प्लांट लगाने वाले को मिलेगा।

बैठक में अधिशासी अभियंता विद्युत राहुल राणा सहित संबधित पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments