Wednesday, April 8, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaवरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, राजिंदर शर्मा फिर बने अध्यक्ष

वरिष्ठ नागरिक परिषद की नई कार्यकारिणी गठित, राजिंदर शर्मा फिर बने अध्यक्ष

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
वरिष्ठ नागरिक परिषद पांवटा साहिब की मासिक बैठक अध्यक्ष अधिवक्ता राजिंदर शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। महासचिव विजय कुमार ने पिछली बैठक की कार्यवाही की जानकारी दी।

The Rose ochid world school

अधिवक्ता राजिंदर शर्मा ने संगठन की उपलब्धियां एवं गतिविधियों की जानकारी दी, राजिंदर शर्मा को तीसरी बार अध्यक्ष चुना गया, और उन्होंने नई कार्यकारिणी का गठन किया।

The Rose ochid world school

जिसमें वरिष्ठ उपप्रधान सरदार कुलवंत सिंह चौधरी, उपप्रधान कैप्टन पीसी भंडारी, महासचिव विजय कुमार, वित्तसचिव अरविंद बंसल, संगठन सचिव बलजिंदर पाल सिंह चावला, संयुक्त सचिव शांति स्वरूप गुप्ता एवं सह सचिव त्रिलोकनाथ सिंह तथा कार्यकारिणी सदस्यों में पीएल शर्मा, वाईएस भंडारी,
जीडी शर्मा, सुंदर लाल मेहता, विजय गोयल, गुरमीत सिंह एवं वेद प्रकाश को लिया गया।

इस माह 9 नए सदस्य जुड़े राज कुमार अरोड़ा, जीवन शर्मा, पूरण चंद धीमान, राहुल सेवल, पुरुषोत्तम कुमार सिंघल, डॉ. परवेश सबलोक, जगदीश चंद्र सागवाल, विनोद कुमार गोयल तथा गुरशरण सिंह 9 नए सदस्य का सभा में भव्य स्वागत किया गया।

टीसी गुप्ता, राज कुमार अरोड़ा, केएस नेगी, बलकार सिंह पन्नू, जसबीर साहनी, अधिवक्ता राजिंदर शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा का अप्रैल माह में जन्मदिवस आता है उन्हें उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ उप प्रधान सरदार कुलवंत सिंह चौधरी ने अध्यक्ष अधिवक्ता राजिंदर शर्मा द्वारा संगठन की उपलब्धियों पर तथा परिषद के सदस्यों के अनूठे सहयोग करने पर भूरी भूरी प्रशंसा की।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments