Thursday, August 20, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा साहिब में सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न

पांवटा साहिब में सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल्स सफलतापूर्वक संपन्न

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित The Scholar Home School मैदान में Boys और Girls सीनियर स्टेट रग्बी ट्रायल्स सफलतापूर्वक आयोजित किए गए। जिसमें 65 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा, फिटनेस और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

खिलाड़ियों का चयन उनकी दक्षता, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से चयन समिति द्वारा किया गया।

गर्ल्स वर्ग में शरदा, इरम, कविता, रूबी, अनीशा, प्रतिभा, अंजलि, विशाखा, तनुजा, सलोनी, साक्षी, काजल, जस्टा, कल्पना व प्रियंका शर्मा का चयन हुआ। जबकि Boys वर्ग में खिलाड़ी गगन, अरबाज, आदर्श, संजय, विशाल, साहिल, गोविंद, ऋतिक पाल, सुमित, सूर्यांश, करण कुमार, अरविंद, विजय, ईशांत व इंतजार का चयन आगामी सीनियर नेशनल रग्बी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 16 से 21 अप्रैल 2026 तक पटना के राजगीर में आयोजित होगी।

इस अवसर पर ट्रायल्स इंचार्ज सुधीर, टेक्निकल सदस्य नवप्रीत एवं पंकज प्रभाकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही ऑब्जर्वर आयुष एवं पुलकित, शानू एवं गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामय बनाया।

ट्रायल्स के सफल आयोजन पर सभी खिलाड़ियों, कोचों एवं आयोजन समिति को बधाई के साथ-साथ चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments