आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
पेंशनर्स वैलफेयर एसोसिएशन पांवटा साहिब की बैठक डॉ. विपिन कालिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वप्रथम उद्योग विभाग से उप निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए ज्ञान सिंह चौहान ने संस्था की सदस्यता ग्रहण की सभी ने उनका स्वागत किया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जो घोषणा करती है उसको भी पूरी नही करती। सभी चिकित्सा बिलों की अदायगी की घोषणा 17/12/2025 को 40 दिन के अन्दर देने की थी मगर अभी तक नहीं हो पायी है।
मंहगाई भत्ता 58%के स्थान पर 45%ही दिया जा रहा है। इस प्रकार जिस पेंशनर्स की मूल पैंशन 20000/-रू है मार्च 26 तक उसका एरियर 90600/-व 109000/-पर 493000/-देय हो गया है। यह देनदारी 7/22 से चल रही है। सरकार कहती है कि हम पर पिछली देनदारी छोड़ी गई है मगर यह देनदारी तो इसी सरकार के समय की है।
8-9-2022के संदर्भ में 2/22से 7-9-22तक का 7 माह 7 दिन का बकाया भी बिना किसी कारण रोका हुआ है। 1/2016 के उपरांत 1/2022 तक के सेवानिवृत्त पेंशनर्स की अदायगी। बार बार अनुरोध करने के बावजूद भी इसे नजर अंदाज किया जा रहा है।
फिक्स चिकित्सा भत्ता 400/-के स्थान पर 1000/- करना, 65,70 व 75वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सदस्यों का 5,10 व 15% मूल पैंशन में देने का मामला भी वर्षों से लम्बित है।
बद्रीपुर चौक पर शौचालय, यमुना पुल के पास बन्द पड़े शौचालय को चालू करना, शहर में वाहनों की स्पीड नियंत्रित कराना व राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने पैदल पदों को दो पहिया वाहनों व अन्य अवरोधों से मुक्त कराने हेतु प्रशासन से फिर अनुरोध करना।
बैठक में निर्णय लिया गया है संगठन का प्रतिनिधि मंडल एसडीएम पांवटा साहिब से मिलेगा और उपरोक्त समस्याओं के समाधान हेतु उचित मांग करेगा।
बैठक में श्री पांवटा साहिब विकास मंच के अध्यक्ष जीएस चौहान के आव्हान पर सदस्यों ने मंच को पूर्ण समर्थन देने की बात कही।
बैठक में डॉ. विपणन कालिया, टी पी सिंह, बीएस नेगी, सतपाल सिंह, पीसी शर्मा, इन्द्र पाल वालिया, धर्म चन्द शर्मा, जितेन्द्र दत्त, वीके अग्रवाल, नवीन कुमार, प्रीतो देवी, अनीता चड्ढा, एन सरीन, वीसी छिब्बर, शान्ति स्वरूप गुप्ता, सुन्दर लाल मेहता, केके चड्ढा, लखबीर सिंह अरोड़ा, सुधा कालिया, पीएन गुप्ता, वंदना शर्मा, केएल चौधरी, सुशील कुमार व नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
