Tuesday, March 31, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaनाहन,पांवटा साहिब व राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना जारी

नाहन,पांवटा साहिब व राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना जारी

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला सिरमौर में 2026 में होने वाले शहरी निकायों के निर्वाचन के लिए नगर पालिका परिषद, नाहन, नगर पालिका परिषद, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत, राजगढ़ के वार्डो के आरक्षण की अधिसूचना जारी की है।

The Rose ochid world school

अधिसूचना में बताया गया है कि नगर पालिका परिषद, नाहन में वार्ड नं0-1 ढ़ाबों, वार्ड नं0-2 हरिपुर, वार्ड नं0-6 नया बाजार, वार्ड नं0-7 उपर की टोली तथा वार्ड नं0-10 कच्चा टैंक को अनारक्षित रखा गया है। जबकि वार्ड नं0-3 शांति संगम, वार्ड नं0-4 शमशेर गंज, वार्ड नं0-5 अमरपुर, वार्ड नं0-11 जगन्नाथ मंदिर और वार्ड नं0-13 बाल्मिकी बस्ती को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

The Rose ochid world school

वार्ड नं0-8 रानीताल तथा वार्ड नं0-12 नावनी बाग, को अनुसूचित जाति हेतू आरक्षित है जबकि वार्ड नं0-9 मियां मंदिर को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

नगर पालिका परिषद, पांवटा साहिब के वार्डो का आरक्षण
उपायुक्त द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के वार्ड नं-1 भाटांवाली भूपपुर, वार्ड नं0-5 शमशेरपुर, वार्ड नं0-7 हस्पताल, वार्ड नं0-8 बस स्टैंड़, वार्ड नं0-9 कहार बस्ती तथा वार्ड नं0-13 हीरपुर को अनारक्षित रखा गया है।

वार्ड नं0-2 भूपपुर केदारपुर, वार्ड नं0-3 बद्रीपुर, वार्ड नं0-4 तारूवाला, वार्ड नं0-6 बाईपास तथा वार्ड नं0-12 शुभखेड़ा को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि वार्ड नं0-10 देवी नगर-1 को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नं0-11 देवी नगर-2 को अनुसूचित जाति महिला हेतु आरक्षित किया गया है।

नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण
उपायुक्त द्वारा जारी नगर पंचायत राजगढ़ के वार्डों का आरक्षण की अधिसूचना के अनुरूप वार्ड नं0-1 कलौनी वार्ड, वार्ड नं0-6 पुलिस थाना वार्ड, वार्ड नं0-7 गांव कोटली वार्ड (कोटली हडेच) को अनारक्षित रखा गया है जबकि वार्ड नं0-4 नेहरू मैदान वार्ड तथा वार्ड नं0-5 स्कूल वार्ड को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

इसी प्रकार वार्ड नं0-2 बस स्टैंड वार्ड को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नं0-3 राधा कृष्ण मंदिर वार्ड को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments