Sunday, August 16, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaडॉ. अंशुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ डॉक्टोरल शोध प्रबंध पुरस्कार

डॉ. अंशुल कुमार को सर्वश्रेष्ठ डॉक्टोरल शोध प्रबंध पुरस्कार

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
पुष्पकला एवं लैंडस्केपिंग विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अंशुल कुमार को उनके उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए बेस्ट डॉक्टोरल डिसर्टेशन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान वर्ष 2025 में पूर्ण किए गए अपने पीएच.डी. शोध “स्टडीज ऑन स्टोरेबिलिटी, फिजिको-केमिकल एंड सेंसरी कैरेक्टरिस्टिक्स ऑफ गुलाल डिराइव्ड फ्रॉम फ्रेश एंड ड्राइड मैरीगोल्ड फ्लावर्स” के लिए प्रदान किया गया।

यह शोध कार्य डॉ भारती कश्यप (एसोसिएट प्रोफेसर, FLS) के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार Indian Society of Ornamental Horticulture द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन “Floriculture and Landscaping @ 2047 Viksit Bharat” के दौरान प्रदान किया गया।

सम्मेलन का आयोजन Keladi Shivappa Nayaka University of Agricultural and Horticultural Sciences में किया गया, जहां देशभर से वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया।

यह शोध कार्य CSIR-Institute of Himalayan Bioresource Technology के सहयोग से संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण अनुसंधान के परिणामस्वरूप एक व्यावसायिक रूप से उपयोगी तकनीक विकसित की गई है।

विभाग द्वारा हर्बल गुलाल के उत्पादन एवं बिक्री के माध्यम से आय भी अर्जित की जा रही है। इस उपलब्धि से संस्थान और क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments