Sunday, March 22, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसीमित संसाधनों के बावजूद भी सशक्त बजट पेश : प्रदीप चौहान

सीमित संसाधनों के बावजूद भी सशक्त बजट पेश : प्रदीप चौहान

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सराहनीय है। बजट में हर वर्ग के हितों का ध्यान में रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने को लेकर ध्यान केंद्रित किया गया है।

The Rose ochid world school

प्रदीप चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में किसान बागवान, महिलाओं, युवाओं के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ों, पर्यटन सहित अन्य मसलों पर ध्यान केंद्रित किया गया है। खासकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने को लेकर प्राकृतिक खेती से तैयार उत्पादों के एमएसपी बढ़ोत्तरी कारगर साबित होगी।

The Rose ochid world school

उन्होंने कहा कि अदरक का एमएसपी 30 रुपये प्रतिकिलोग्राम निर्धारित किया गया है। इसके अलावा प्राकृतिक गेंहू का एमएसपी 60 रुपये बढ़ाकर 80 रुपये, मक्की पर एमएसपी 40 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये, हल्दी का एमएसपी 90 रुपये से बढ़ाकर 150 रुपये किया गया है।

प्रदीप चौहान ने कहा कि इसके अलावा मछुाआरों को भी सरकार द्वारा बड़ी राहत प्रदान की गई है। पहले जो रायल्टी 15 फीसदी निर्धारित थी। उसे कुछ समय पहले प्रदेश सरकार द्वारा कम कर साढ़े सात फीसदी किया गया था। लेकिन अब महज एक फीसदी रायल्टी की अदायगी ही मछुआरों को करनी पड़ेगी। सरकार के बजट में किसान, बागवान, युवा, महिलाओं सहित अन्य वर्गों का ध्यान रखा गया है। सरकार की ओर से प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की ओर से बेहतर कदम उठाया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में पैदा होने वाली हर वस्तु का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों की आय को बढ़ाने को लेकर बेहतर प्रयासा किए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आरडीजी ग्रांट बंद होने के बावजूद भी प्रदेश के लिए प्रस्तुत किया गया बजट आत्मनिर्भरता की ओर से सराहनीय कदम है।

वर्तमान बजट में शिक्षा की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, महिलाओं की आत्मनिर्भरता, कृषि और बागवानी क्षेत्र, युवाओं के नए रोजगार के साधनों का सृजन करने, प्रदेश में औद्योगिकी और तकनीक को बढ़ावा देने, पशु पालकों और दुग्ध उत्पादकों के लिए प्रदेश की सडक़ों के विकास और उनके रखरखाव के लिए प्रदेश में इंफ्रांस्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के अर्बन क्षेत्रों के लिए प्रदेश में अधिक पर्यटन के विकास के लिए, प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशन वर्ग के लिए यह उत्तम बजट साबित होगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से इससे पहले भी आम जनता के हितों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई। जिसका लाभ आम जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट से भी आम जनता को राहत मिलेगी। प्रदीप चौहान ने बोला की जिस प्रकार से हिमाचल को कोई मदद नही मिल रही फिर भी एक अच्छा बजट पेश किया है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments