Sunday, September 20, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaध्रुव और वरुण ने NMMS परीक्षा पास कर स्कूल और क्षेत्र का...

ध्रुव और वरुण ने NMMS परीक्षा पास कर स्कूल और क्षेत्र का नाम किया रोशन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र के शिक्षा खंड खोड़ोंवाला के अंतर्गत आने वाले राजकीय उच्च विद्यालय डांडा पागर के दो मेधावी विद्यार्थियों ने नेशनल मीनस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगलेश्वर गरनेरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल की आठवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे ध्रुव चौहान पुत्र रणदेव चौहान और वरुण वर्मा पुत्र चरण सिंह ने SCERT सोलन द्वारा आयोजित NMMS प्रतियोगी परीक्षा को सफलतापूर्वक पास किया है।

इस उपलब्धि के साथ दोनों विद्यार्थियों को अब आगामी चार वर्षों तक प्रतिमाह 1000 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलेगा।

प्रधानाचार्य ने छात्रों की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि बच्चों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने आशा जताई कि भविष्य में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करते रहेंगे।

वहीं दोनों छात्रों के अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों से भी अब बच्चे इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों की मेहनत और बच्चों के समर्पण को दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

A WordPress Commenter on Hello world!