Tuesday, April 14, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaजिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन

आकाशगंगा टाईम्स/सोलन
मेरा युवा भारत सोलन द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय राष्ट्रीय युवा सांसद महोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन SHEDS लॉ कॉलेज, सोलन में किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले भर से कुल 32 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

The Rose ochid world school

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला उपायुक्त सोलन राहुल जैन रहे। इस अवसर पर मेरा युवा भारत हिमाचल प्रदेश, सोलन के उपनिदेशक विपिन कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला उपायुक्त सोलन राहुल जैन ने अपने संबोधन में कहा कि युवाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं विकास आधारित मूल्यों पर गहन मंथन करते हुए सरकार की नीति निर्माण प्रक्रिया में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

The Rose ochid world school

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभात कुमार, सेवानिवृत्त निदेशक, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा युवाओं को अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रोफेसर आर.पी. नैंटा, निदेशक, SHEDS लॉ कॉलेज सोलन भी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता में कारिका ठाकुर ने प्रथम स्थान, छवि शर्मा ने द्वितीय स्थान, अनिरुद्ध ठाकुर ने तृतीय स्थान, जबकि अवनी ने चौथा एवं हर्षिता ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

ये पांचों विजेता प्रतिभागी आगामी 6 मार्च 2026 को शिमला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा सांसद कार्यक्रम में भाग लेकर सोलन जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु प्रख्यात निर्णायक मंडल में प्रोफेसर एच.आर. गौतम, आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज, यशपाल कपूर, अदिति तिवारी एवं डॉ. बृजेन्द्र सिंह पंवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के समापन पर मेरा युवा भारत सोलन की ओर से कनिष्क शर्मा ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments