आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के एक निजी होटल में पांवटा साहिब मंडल शिक्षक प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मंडल संयोजक बहन सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में जिला संयोजक अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान शिक्षक प्रकोष्ठ के सदस्यों को संबोधित करते हुए जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने शिक्षकों की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र के साथ-साथ सामाजिक और राजनीतिक चेतना के निर्माण में भी शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। शिक्षकों ने सदैव राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई है और समाज को दिशा देने का कार्य किया है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आप सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से सिरमौर जिला राजनीतिक क्षेत्र में इस बार नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि यह केवल अपेक्षा नहीं, बल्कि शिक्षकों की क्षमता और समर्पण पर पूर्ण विश्वास है।
बैठक में पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष हितेंद्र, जिला संयोजक अजय शर्मा, पांवटा मंडल मीडिया प्रभारी सुखविंदर चौधरी सहित कई वरिष्ठ एवं श्रेष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर सकारात्मक चर्चा के साथ हुआ।
