Thursday, February 26, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaGovt. कॉलेज धर्मपुर में NSS शिविर का समापन, SDM महेंद्र प्रताप सिंह...

Govt. कॉलेज धर्मपुर में NSS शिविर का समापन, SDM महेंद्र प्रताप सिंह रहे मुख्य अतिथि

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में आयोजित सात दिवसीय वार्षिक NSS शिविर के ‎समापन समारोह में एसडीएम कसौली महेंद्र प्रताप सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुनीता गोयल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। समापन समारोह में वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. सतीश नेगी, डॉ. सुनील चौहान, स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि और ‎प्राचार्या महोदया ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत शुभारंभ किया। स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत प्रदर्शनों की मुख्य विशेषताओं में सरस्वती वन्द्ना, एनएसएस गीत, पारंपरिक गीत, नृत्य और हिमाचली नाटी शामिल हैं।

The Rose ochid world school

‎कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जगदेव चंद शर्मा द्वारा शिविर के सात दिन का समग्र प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने शैक्षणिक वर्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए गए सराहनीय कार्य सभी के सम्मुख रखे। कॉलेज केन्द्रीय छात्र संघ की अध्यक्षा हिमानी और अरुणा, बी.ए. तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने शिविर के अनुभवों को सभी के साथ सांझा किया।

मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की और स्वयंसेवकों को सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने सात दिवसीय वार्षिक शिविर के स्वयंसेवकों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच संचालन रीता, आरुषि, पूजा और कोमल द्वारा किया गया।

एनएसएस शिविर के समापन समारोह में प्रोफेसर पल्लवी ने सभी का आभार एवं धन्यवाद किया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments