Monday, April 13, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla1 HP (गर्ल्स) बटालियन NCC द्वारा CEE प्रमाणपत्र परीक्षा का सफल आयोजन

1 HP (गर्ल्स) बटालियन NCC द्वारा CEE प्रमाणपत्र परीक्षा का सफल आयोजन

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
1 HP (गर्ल्स) बटालियन NCC के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विवेक भटारा ने शिमला ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर हरप्रीत सिंह की ओर से MR.DAV स्कूल सोलन में CEE प्रमाणपत्र परीक्षा का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

यह परीक्षा दो दिनों तक आयोजित की गई। 14 फरवरी को प्रायोगिक परीक्षा तथा 15 फरवरी को लिखित परीक्षा संपन्न हुई। इस परीक्षा में पाँच बटालियनों के कुल 691 कैडेट्स ने भाग लिया।

The Rose ochid world school

CEE प्रमाणपत्र परीक्षा तीन वर्षों के कठोर एनसीसी प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित की जाती है और यह कैडेट्स के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले कैडेट्स को सेना में अधिकारी पद हेतु स्पेशल एंट्री के लिए लिखित परीक्षा से छूट प्रदान की जाती है। साथ ही विभिन्न अन्य भर्तियों में उन्हें बोनस अंक एवं वरीयता भी दी जाती है।

The Rose ochid world school

हिमाचल प्रदेश में यह परीक्षा मंडी, ऊना और सोलन केंद्रों पर एक साथ आयोजित की गई। देशभर के सभी 17 NCC निदेशालयों में भी यह परीक्षा समान तिथि पर आयोजित की गई, जिससे इसकी पारदर्शिता और एकरूपता सुनिश्चित हुई।

कर्नल विवेक भटारा एवं उनकी टीम ने परीक्षा का सुचारू एवं सफल संचालन सुनिश्चित कर एनसीसी की उच्च प्रशासनिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments