Tuesday, April 14, 2026
HomeSolan/Sirmaur/ShimlaHPSCB ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव को लेकर...

HPSCB ने लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर, बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव को लेकर किया जागरूक

आकाशगंगा टाईम्स/संगड़ाह/सिरमौर
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक (HPSCB) की शाखा कार्यालय संगड़ाह द्वारा FDLC (फाइनेंशियल लिटरेसी डेवलपमेंट सेंटर) के अंतर्गत ग्राम अंधेरी में एक वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व बैंक की सहायक प्रबंधक निशा ठाकुर ने किया।

इस अवसर पर ग्रामीणों को केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई, जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) तथा अटल पेंशन योजना (APY) प्रमुख रहीं।

The Rose ochid world school

साथ ही एसएमआरवाई/एसएमएसवाई से जुड़ी जानकारियाँ भी सांझा की गईं, जिससे ग्रामीणों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ समझने में मदद मिली।

The Rose ochid world school

शिविर के दौरान बैंक अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव को लेकर भी लोगों को जागरूक किया। विशेष रूप से आमजन से अपील की गई कि वे ओटीपी, पिन या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ सांझा न करें, ताकि साइबर ठगी से सुरक्षित रहा जा सके।

शिविर में ग्राम अंधेरी के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और बैंक की योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई।

ग्रामीणों ने इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

बैंक प्रबंधन ने कहा कि वित्तीय साक्षरता के माध्यम से ग्रामीणों को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाना HPSCB का मुख्य उद्देश्य है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments