Thursday, February 5, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaद रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल हुआ "को-ऐड डे स्कूल" कैटेगरी में देश...

द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल हुआ “को-ऐड डे स्कूल” कैटेगरी में देश के 400 प्रतिष्ठित स्कूलों में शामिल

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल पांवटा साहिब ने एक बार फिर अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बना कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस बार स्कूल को ये सम्मान नई दिल्ली स्थित होटल पुलमैन में आयोजित एजुकेशन वर्ल्ड के भव्य समारोह इंडियन स्कूल रैंकिंग अवॉर्ड्स 2025 के तहत को-एड डे स्कूल कैटेगरी के अंतर्गत मिला।

स्कूल ने यह सम्मान देश भर से आए स्कूलों में से राष्ट्रीय स्तर पर 356, प्रदेश स्तर पर ग्यारहवां एवं पांवटा साहिब में पहला स्थान प्राप्त किया।

उल्लेखनीय है कि द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने यह उपलब्धि राष्ट्रीय स्तर पर इस साल दूसरा बड़ा अवॉर्ड जीतकर अपने नाम की है। इससे पहले भी द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल ने इसी वर्ष इंडियन स्कूल अवॉर्ड्स में स्कूल विद एक्सीलेंस इन को करिकुलर एक्टिविटीज कैटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर अवॉर्ड जीता था।

The Rose ochid world school

स्कूल की इस बेहतरीन उपलब्धि पर स्कूल के डायरेक्टर ललित शर्मा, डायरेक्टर शैक्षणिक अंजू अरोड़ा, प्रधानाचार्या ममता सैनी एवं उप प्रधानाचार्य प्रिया सरीन ने सभी शिक्षकों, छात्रों एवं अभिभावकों को बधाई दी।

प्रधानाचार्या ममता सैनी ने कहा की यह सफलता हमारे विद्यालय के समर्पण, मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है। उन्होंने सभी शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि भविष्य में हम इस सफलता को और भी ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments