Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaसड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत, हादसे की खबर के...

सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत, हादसे की खबर के बाद क्षेत्र में शोक की लहर

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत क्लाथा बढ़ाना के गांव क्लाथा के 25 वर्षीय युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई हैं। युवक के मौत की खबर सुनते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। युवक पांवटा साहिब में किराए के कमरे में रहता था। पुलिस ने मामले में आगामी जांच शुरू कर दी हैं।

The Rose ochid world school

जानकारी अनुसार गिरिपार के युवक की पांवटा साहिब में सड़क दुर्घटना में मौत हुई हैं। युवक की पहचान कलाथा गांव निवासी 25 वर्षीय किशन तोमर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि बांगरण रोड पर सूर्या कॉलोनी के समीप पेट्रोल पंप के पास युवक बाइक से अचानक नियंत्रण खो बैठा। जिसके बाद पैदल चल रहे एक व्यक्ति से टक्कर लगने के बाद बाइक सवार उछलते हुए सड़क पर जा गिरा। जिसके युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई और युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

The Rose ochid world school

युवक कलाथा गांव निवासी था। जिसके परिजन किल्लोड़ में रहते हैं। बेटे की मौत के बाद माँ बेसुध है। जबकि पिता और परिवार के अन्य लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की खबर के बाद आंजभोज क्षेत्र में माहौल गमगीन है। हादसा रात करीब साढ़े 10 बजे पेश आया। पंचायत प्रधान देवराज नेगी ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि इस हादसे से न केवल परिजन बल्कि पूरी पंचायत और क्षेत्र आहत है। एक नौजवान का यूं चले जाना बेहद दुखदाई है।

उधर, पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिस के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा हैं कि आज यमुना के स्वर्गधाम घाट पर युवक का अंतिम संस्कार किया जाना है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments