Sunday, February 8, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaजन्मदिन पर केक नहीं, नशे के खिलाफ स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएंगे...

जन्मदिन पर केक नहीं, नशे के खिलाफ स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाएंगे प्रदीप चौहान

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
समाजसेवक एवं मजदूर नेता के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले प्रदीप चौहान इस वर्ष अपना जन्मदिन पारंपरिक उत्सव के बजाय समाज को जागरूक करने के संकल्प के साथ मनाने जा रहे हैं। 11 फरवरी को वह अपने पंचायत क्षेत्र के स्कूल में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन करेंगे, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना है।

प्रदीप चौहान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनके जन्मदिन के अवसर पर स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है।

उन्होंने बताया कि टिम्बी क्षेत्र के युवाओं द्वारा हाल ही में निकाली गई 121 किलोमीटर लंबी नशा विरोधी रैली में भाग लेने वाले युवाओं को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से यह संदेश समाज में और अधिक प्रभावी रूप से पहुंचेगा।

प्रदीप चौहान ने कहा कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री द्वारा पूरे प्रदेश में नशे के खिलाफ एक सशक्त अभियान चलाया जा रहा है, उसी तर्ज पर वह भी अपने क्षेत्र में नशे के विरुद्ध मजबूत मुहिम छेड़ेंगे। इसके तहत स्कूलों और सार्वजनिक मंचों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि “युवा देश का गौरव हैं। उन्हें नशे से दूर रखना हम सभी का कर्तव्य है। यदि युवा सुरक्षित हैं, तभी समाज और देश सुरक्षित रह सकता है।”

प्रदीप चौहान ने यह भी संदेश दिया कि जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय यदि उस धन का उपयोग समाज सुधार और युवाओं के भविष्य को संवारने में किया जाए, तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक उदाहरण बन सकता है।

The Rose ochid world school

उनकी यह पहल न केवल युवाओं को जागरूक करने का कार्य करेगी, बल्कि समाज में जिम्मेदार और सार्थक उत्सव मनाने की सोच को भी बढ़ावा देगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments