Sunday, March 15, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaपांवटा साहिब: खड्ड के तेज बहाव में डूबा व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी

पांवटा साहिब: खड्ड के तेज बहाव में डूबा व्यक्ति, सर्च ऑपरेशन जारी

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के ग्राम टोका नगला, अजीवाला पी.सी. क्षेत्र में एक स्थानीय खड्ड में बलवंत पुत्र ओमप्रकाश, निवासी टोका नगला के डूबने की दुखद घटना सामने आई है।

The Rose ochid world school

सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों की सहायता से गोताखोरों को तैनात किया गया है और सर्च ऑपरेशन निरंतर जारी है।

The Rose ochid world school

प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, बलवंत खड्ड के किनारे एक गाय को बचाने के प्रयास में पानी में उतर गया, जहाँ तेज बहाव के कारण वह खुद ही डूब गया। प्रशासन आमजन से अपील करता है कि इस प्रकार की जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में तुरंत प्रशासन या राहत दल को सूचित करें और स्वयं खतरे में न पड़ें।

हम इस घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और परिजनों के साथ दुख की इस घड़ी में खड़े हैं।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments