Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaग्रामीणों का धरना जारी, धरना स्थल पर पंहुचे विधायक सुखराम चौधरी

ग्रामीणों का धरना जारी, धरना स्थल पर पंहुचे विधायक सुखराम चौधरी

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
दिल्ली-देहरादून-पांवटा फोरलेन हाईवे का निर्माण विवादों में घिर गया है। भूमि अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने से नाराज ग्रामीण सड़कों पर उतर आए हैं। भूपपूर क्षेत्र में ग्रामीणों का सातवां दिन भी धरना जारी रहा।

The Rose ochid world school

ग्रामीणों का कहना है कि कंपनियों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया, लेकिन मुआवजा अब तक नहीं दिया। महिलाएं और पुरुष धरने पर डटे हैं। उनका आरोप है कि कंपनियां बिना सहमति के काम कर रही हैं।

The Rose ochid world school

एक ग्रामीण ने कहा, “हमें न तो पैसा मिला, न ही कोई सुनवाई हुई।” वे मांग कर रहे हैं कि पहले मुआवजा मिले, फिर काम शुरू हो।

धरने में शामिल लोगों ने साफ कहा कि जब तक उनकी बात नहीं मानी जाती, वे पीछे नहीं हटेंगे। गुस्सा इस कदर है कि सड़क पर नारे गूंज रहे हैं।

पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी ने धरना स्थल का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें सुनी जाएंगी। विधायक ने कहा, “मैं सरकार तक ये बात पहुंचाऊंगा। मुआवजा दिलाने की कोशिश करूंगा।”

उन्होंने सरकार से इस मुद्दे को गंभीरता से लेने की मांग की। चौधरी ने चेतावनी दी कि जनता की नाराजगी सरकार के लिए परेशानी बन सकती है।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments