Monday, March 23, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimlaखेल और युवाओं को बढ़ावा, पांवटा साहिब से चांदनी क्रिकेट टूर्नामेंट में...

खेल और युवाओं को बढ़ावा, पांवटा साहिब से चांदनी क्रिकेट टूर्नामेंट में उतरेगी JPL की दो टीमें

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब स्थित PWD विश्राम गृह में JPL ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की एक अहम बैठक युवा नेता अरिकेश जंग की मौजूदगी में आयोजित की गई।

The Rose ochid world school

युवा नेता अरिकेश जंग ने बताया कि जंग प्रीमियर लीग (JPL) द्वारा बीते वर्ष आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम एवं प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलाकर JPL डिफेंडर और JPL लेजेंड्स नाम से दो टीमों का गठन किया गया। ये दोनों टीमें चांदनी में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में JPL की अगुवाई करते हुए पांवटा साहिब का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों का समस्त खर्च युवा नेता अरिकेश जंग द्वारा वहन किया जाएगा। साथ ही चांदनी में आयोजित हो रही क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दोनों टीमों की एंट्री फीस भी जमा करवा दी गई है।

The Rose ochid world school

इस अवसर पर अरिकेश जंग ने कहा कि शिक्षा और खेलकूद के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले युवाओं के साथ वे हमेशा खड़े रहेंगे और अपनी क्षमता के अनुसार हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे। गांव-गांव से चयनित खिलाड़ियों ने उनके इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।

पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आगामी 09 फरवरी 2026 को पांवटा साहिब के युवा चिट्टे के खिलाफ एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर JPL आयोजक कमेटी के सदस्य, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष करण चौहान सहित पारस, मोहित, अखिल, साहिल, गोल्डी, रोहित, अभिषेक, सुरजीत, सतीश, नवीन, हिमांशु और योगेश आदि मौजूद रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments