Thursday, March 26, 2026
HomeSolan/Sirmaur/Shimla"स्वच्छ शहर समृद्ध शहर" अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

“स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” अभियान के तहत लोगों को किया जागरूक

The Rose ochid world school

आकाशगंगा टाईम्स/सिरमौर
सरकार द्वारा आयोजित “स्वच्छ शहर समृद्ध शहर” अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद् पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 1, बद्रीपुर की फ़्रेंडस कॉलोनी पांवटा साहिब में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नगर परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर की उपस्थिति में नागरिकों को कचरा प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।

The Rose ochid world school

इस दौरान जनता को गिले व सूखे कचरे के प्रभावी प्रबंधन के लिए नागरिकों को जागरूक किया गया।

नगर परिषद के सफाई निरीक्षक व कनिष्ट अभियंता ने बताया कि लोग ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से भी अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते है, जिससे उनकी समस्याओं का तुरंत समाधान किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर हर वार्ड में अयोजित किये जायेंगे जिससे लोगो को उनकी समस्याओं का समाधान उनके वार्ड में ही किया जाएगा।

इस समाधान शिवर में लोगो द्वारा दी की समस्याओं का मौके पर निवारण किया गया। इस शिविर में वार्ड पार्षद/ नप अध्यक्षा निर्मल कौर नगर परिषद् के कनिष्ट अभियंता मुकेश कुमार सफाई निरीक्षक सुशील शर्मा व अन्य नगर परिषद कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

The Rose ochid world school
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments